बिहार में कोरोना महामारी को रोकने के उद्देश्य से लगाया गया लॉकडाउन (Bihar Lockdown) हटा लिया गया है। 35 दिनों के लॉकडाउन के बाद बिहार में लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। एक सप्ताह के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है।
Bihar Unlock Guidelines : अनलॉक-1
- अब शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
- निजी वाहन से आवागमन हो सकेगा।
- ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य भी होंगे।
- सरकारी और निजी कार्यालयों में शाम चार बजे तक काम होगा। सिर्फ 50 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकेगा और 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे।
- दुकानों के खुलने की अवधिक शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है।
- बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को जुलाई तक बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है। ये संस्थान ऑनलाइन शिक्षण कार्य कर सकेंगे।
- यह व्यवस्था अगले एक हफ्ते तक रहेगी। इसके बाद के हालात के आधार पर एक बार फिर विचार-विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा।
इसपे अभी भी पाबन्दी
- सभी स्कूल/कॉलेज/कोचिंग संस्थान/ ट्रेनिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद। अभी ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति है।
- सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
- सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेल-कूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/ समारोह अभी बंद।
- सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क बंद।
- सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक।
पांच से 15 मई तक लॉकडाउन- 1, 16 से 25 मई तक लॉकडाउन- 2 तथा 26 मई से एक जून तक लॉकडाउन- 3 लागू रहे थे। लाकडाउन- 4 बीते दो जून से आरंभ होकर आज समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के पहले जिलाधिकारियों (DMs) से कोरोना संक्रमण के हालात का फीडबैक लिया था। इसमें जिलाधिकारियों ने संक्रमण पर नियंत्रण रखते हुए रियायतें देने की बात कही थी।