कोरोना वायरस महामारी में लोगों की मदद करने और मसीहा की उपाधि से नवाज़े जाने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) को मशहूर मैगजीन Stardust के अप्रैल इशू के कवर पर देखा गया है। कवर पर अपनी तस्वीर देख सोनू सूद को पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने एक बार इसी पत्रिका में एक शूट के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें ‘रिजेक्ट’ कर दिया गया था।
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात को साझा किया। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “एक दिन था जब मैंने स्टारडस्ट के ऑडिशन के लिए पंजाब से अपनी तस्वीरें भेजी थीं, लेकिन रिजेक्ट हो गया। आज इस प्यारे कवर के लिए स्टारडस्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं।” उन्होंने इस स्टारडस्ट मैगजीन के अप्रैल कवर को शेयर भी किया। इसके फ्रंट कवर पर लिखा है, “क्या रियल हीरो सोनू सूद ने दूसरे रील हीरोज से मार्च छीन लिया है?”
सोनू अपने परोपकारी प्रयासों के लिए चर्चा में रहे हैं, क्योंकि वह पिछले साल से राहत प्रयासों में सबसे आगे हैं। हाल के दिनों में, वह संकटपूर्ण कॉल और संदेशों का जवाब दे रहे हैं, और कई लोगों के लिए कोविड -19 महामारी के बीच अस्पताल के बिस्तर, ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवाओं की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने पिछले लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया था।
नेकी के इस काम के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। सोनू सूद को फोर्ब्स की तरफ से लीडरशिप अवार्ड 2021 दिया गया है। उन्होंने “I Am No Messiah” नामक एक संस्मरण में लोगों की मदद करने के अपने अनुभव के बारे में बात की, जो मोगा से मुंबई तक की उनकी यात्रा का भी वर्णन करता है।