हाल ही में भारतीय सेना ने महिला मिलिट्री पुलिस में सिपाही (जीडी) भर्ती (Military Police Recruitment 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी किये थे। जिसके अनुसार नेपाल और भारत दोनों के गोरखा समुदाय की महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती थीं।
लेकिन अब इसकी योग्यता नियमों में बदलाव किया है। अब इस भर्ती में केवल भारतीय गोरखा समुदाय की महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी। भारतीय सेना ने अपनी भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के नोटिफिकेशन में बदलाव का एक नोटिस जारी कर कहा, ‘महिला मिलिट्री पुलिस सिपाही जीडी भर्ती के नोटिफिकेशन के पैरा नंबर 2 में संशोधन: सभी गोरखा (नेपाल व भारत) की बजाय केवल भारतीय गोरखा।’
- सिपाही जनरल ड्यूटी के तौर पर कुल 100 रिक्तियों पर भर्ती के लिए रैली का आयोजन विभिन्न शहरों में किया जाना है।
- इन शहरों में अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग शामिल हैं।
- 6 जून से महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
- उम्मीदवार 20 जुलाई 2021 तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं।
- इसके लिए कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए।
- उम्मीदारों की आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानी कि उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2000 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।